देश की खबरें | एनआईए ने मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने तमिलनाडु में मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने में कथित तौर पर संलिप्त आईएसआईएस से जुड़े मुख्य आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 26 जुलाई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने तमिलनाडु में मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने में कथित तौर पर संलिप्त आईएसआईएस से जुड़े मुख्य आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु के मयिलादुथुराई निवासी अल्फासिथ को पूनामल्ले (तमिलनाडु) स्थित एनआईए की विशेष अदालत में दायर आरोपपत्र में आरोपी बनाया गया है।
संघीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि आरोपी अल्फासिथ कट्टरपंथी मुस्लिमों और मोहम्मद आशिक और साथिक बाचा सहित आईएसआईएस के कट्टर समर्थकों के साथ करीब से जुड़ा था। आशिक और बाचा पर तमिलनाडु में कई आतंकवाद संबंधी मामलों में संलिप्त थे।
बयान के मुताबिक एनआईए ने जांच के दौरान पर्याप्त सबूत पाए कि अलफसिथ और उसके सहयोगियों ने सैकड़ों युवा मुस्लिम लड़कों को निशाना बनाकर सोशल मीडिया मंच के माध्यम से आईएसआईएस से संबंधित वीडियो, दस्तावेज और तस्वीरें प्रसारित कीं।
एनआईए ने कहा कि उसने देश की एकता, सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव को खतरा पहुंचाने का लक्ष्य बनाकर गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ‘इस्लामिक स्टेट’ और ‘ब्लैक फ्लैग सोल्जर्स’ जैसे कई व्हाट्सऐप और टेलीग्राम समूह बनाए थे।
बयान के मुताबिका उनका एजेंडा आईएसआईएस की विचारधारा को फैलाना और लक्षति युवाओं को कट्टरपंथी बनाना था।
एनआईए ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि अल्फासिथ वैश्विक आतंकवादी समूह आईएसआईएस की गतिविधियों पर नजर रखता था और उसने आईएसआईएस द्वारा संचालित टेलीग्राम चैनल ‘नशीदा33’ (‘अल वाला वल बारो’) से आपत्तिजनक वीडियो और दस्तावेज डाउनलोड किए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

