खेल की खबरें | खिलाड़ियों की अनदेखी करना एनएफएल की गलती: गुडेल

पैट्रिक महोम्स के साथ कई अन्य खिलाड़ियों ने एकजुट होकर नस्लीय असमानता के मुद्दे पर अमेरिका की इस शीर्ष घरेलू लीग को एक भावुक वीडियो संदेश भेजा था।

अमेरिका के मिनियापोलिस में स्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों हुई अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

यह भी पढ़े | ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने चुनी भारत-ऑस्ट्रेलिया कंबाइंड ऑल टाइम वनडे इलेवन, ओपनर के तौर पर इन दो विध्वंसक बल्लेबाजों को चुना.

गुडेल ने यहां जारी वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ यह देश के लिए मुश्किल समय है। खासकर के अश्वेत लोगों के लिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले मैं पुलिस की बर्बरता को झेलने वाले फ्लॉयड, ब्रायो टेलर, अहमद एर्बी और उन सभी परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करना चाहूंगा। नेशनल फुटबॉल लीग नस्लवाद और अश्वेत लोगों के उत्पीड़न की निंदा करता है।’’

यह भी पढ़े | युजवेंद्र चहल पर टिप्पणी करने के मामले में युवराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज.

एनएफएल लीग यह स्वीकार करता है कि हमने इससे पहले उनकी बातों को अनदेखा कर के गलत किया है। वह व्यक्तिगत रूप से इस विरोध में खिलाड़ियों के साथ है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अश्वेत खिलाड़ियों के बिना नेशनल फुटबॉल लीग संभव नहीं है। देशभर में हो रहा विरोध सदियों से अश्वेत खिलाड़ियों, कोचों, प्रशंसकों और कर्मचारियों के खिलाफ असमानता और उत्पीड़न के प्रतीक हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)