विदेश की खबरें | न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री हिप्किंस ने चीन से आर्थिक संबंध बढ़ाने पर चर्चा की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हिप्किंस ने कहा कि शी के साथ उनकी बैठक में ‘‘चीन के अपने समकक्षों के साथ संबंधों के नवीनीकरण और न्यूजीलैंड के आर्थिक सुधार का समर्थन करने के लिए नए संबंध बनाने में मदद करने के मकसद से कारोबारों का समर्थन करके हमारे करीबी आर्थिक संबंधों की पुष्टि करने’’ पर ध्यान केंद्रित किया गया।

हिप्किंस चीन की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं जो जनवरी में प्रधानमंत्री बनने के बाद से उनकी पहली यात्रा है। उनके साथ पर्यटन तथा शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

अपनी यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने चीन के साथ न्यूजीलैंड के संबंध को ‘‘अपने देश की आर्थिक बहाली का अहम हिस्सा’’ बताया।

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा निर्यात बाजार चीन में है और वेलिंगटन ने पिछले कुछ वर्षों से अपने कुछ पश्चिमी सहयोगियों के बरक्स बीजिंग के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे हैं।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति शी ने चीन-न्यूजीलैंड के संबंधों को ‘‘काफी महत्वपूर्ण’’ बताते हुए कहा कि हिप्किंस की यात्रा ‘‘काफी सार्थक’’ रही है।

हिप्किंस बुधवार को चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग से मुलाकात करेंगे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)