न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार को स्टीड का अनुबंध बढ़ाने को मंजूरी दी। इस दौरान 2021 में भारत में और 2022 में आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप भी खेले जाएंगे।
स्टीड को 2018 में माइक हेसन की जगह पर दो साल के लिये कोच नियुक्त किया गया था।
यह भी पढ़े | IPL 2020: शुरुआती 13 सदस्यों के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के सभी सदस्य कोविड-19 निगेटिव.
उनके रहते हुए न्यूजीलैंड ने 2019 में विश्व कप फाइनल में जगह बनायी जो नियमित खेल और सुपर ओवर के बाद भी टाई रहा था लेकिन बाउंड्री की गिनती के बाद इंग्लैंड को चैंपियन घोषित कर दिया गया था।
न्यूजीलैंड की टीम ने कोविड-19 महामारी के कारण लगभग छह महीने से कोई मैच नहीं खेला है।
यह भी पढ़े | IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी सहित सपोर्ट स्टाफ कोरोना निगेटिव, एक और टेस्ट से होगा गुजरना.
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY