एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 90 रन से हराकर श्रृंखला में बढत ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टी20 क्रिकेट में अपना पांचवां अर्धशतक बनाने के बाद फिलिप्स ने 40 गेंद में 76 रन बनाकर न्यूजीलैंड को पांच विकेट पर 215 रन तक पहुंचाया । उन्होंने अपनी पारी में छह छक्के और चार चौके लगाये ।

खेल की खबरें | न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 90 रन से हराकर श्रृंखला में बढत ली

टी20 क्रिकेट में अपना पांचवां अर्धशतक बनाने के बाद फिलिप्स ने 40 गेंद में 76 रन बनाकर न्यूजीलैंड को पांच विकेट पर 215 रन तक पहुंचाया । उन्होंने अपनी पारी में छह छक्के और चार चौके लगाये ।

वेस्टइंडीज टीम जवाब में नौ विकेट पर 125 रन ही बना सकी ।

फिलिप्स ने तीसरे विकेट के लिये डेवोन कोंवे (42 रन) के साथ 71 रन जोड़े । उन्होंने डेरिल मिशेल के साथ 83 रन की साझेदारी की । मिशेल ने 20 गेंद में 48 रन बनाये ।

वेस्टइंडीज ने छह विकेट 40 रन पर गंवा दिये थे जिसके बाद सातवें विकेट के लिये रोमारियो शेफर्ड और रोवमैन पॉवेल ने 35 रन जोड़े । हेडन वॉल्श और ओबेद मैकॉय ने आखिरी विकेट के लिये 38 रन की नाबाद साझेदारी की ।

तीसरा और आखिरी टी20 मैच रविवार को यहीं खेला जायेगा जिसके बाद तीन मैचों की वनडे श्रृंखला होगी ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2022 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).