एजेंसी न्यूज

ओडिशा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- नई शिक्षा नीति शिक्षा का केंद्र होने के भारत के गौरव को पुन हासिल करने में करेगी मदद

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उम्मीद जताई है कि नयी शिक्षा नीति शिक्षा का केन्द्र होने के भारत के गौरव को दोबारा हासिल करने में मदद करेगी. निशंक ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर बोल रहे थे. इस दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम एवं स्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने और ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए एकजुट प्रयासों के महत्व पर जोर दिया.

ओडिशा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- नई शिक्षा नीति शिक्षा का केंद्र होने के भारत के गौरव को पुन हासिल करने में करेगी मदद
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Photo Credits: Twitter)

भुवनेश्वर, 30 अगस्त: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal) ने उम्मीद जताई है कि नयी शिक्षा नीति शिक्षा का केन्द्र होने के भारत के गौरव को दोबारा हासिल करने में मदद करेगी. निशंक ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर बोल रहे थे. यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए किया गया था और इसे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल तथा कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया.

कोविंद ने छात्रों और युवाओं के विकास और वृद्धि के लिए मूल्य आधारित शिक्षा की जरूरत पर जोर दिया. निशंक ने अपने संबोधन में कहा कि एक युग था जब विदेशी नागरिक भारत के शिक्षण कौशल के प्रति आकर्षित होते थे. उन्होंने विश्वविद्यालयों से शोध और विकास पर अधिक ध्यान केन्द्रित करने का अनुरोध करते हुए कहा, "अब वक्त है कि नयी शिक्षा नीति से उस प्रकार की शिक्षा हासिल की जाए."

यह भी पढ़ें: NEET-JEE Exam 2020: दिल्ली सरकार ने छात्रों का समर्थन करते हुए NEET और JEE की परीक्षाएं रद्द किए जाने की मांग की

शिक्षा मंत्री ने कहा, "यह नीति क्षेत्र आधारित उद्योग-अकादमी-सरकारी साझेदारी को संपूर्ण क्षेत्र के विकास में मदद करेगी." राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि पूरा देश नयी शिक्षा नीति के अतंर्गत पारंपरिक ज्ञान को उपयोग में लाएगा. इस दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम एवं स्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने और ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए एकजुट प्रयासों के महत्व पर जोर दिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).