काठमांडू, 28 अगस्त नेपाल के ट्रक परिचालकों ने ने भारत से माल ढुलाई वाहनों के प्रवेश प रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि भारतीय ट्रकों की वजह से घरेलू ढुलाई कारोबार को अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से जूझना पड़ रहा है।
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेपाल ट्रक परिवहन उद्यमी महासंघ (एफटीटीईएन) के महासचिव राजेंद्र बिक्रम बनिया ने कहा कि जहां भारतीय ट्रकों को नेपाल में मुफ्त प्रवेश मिलता है, वहीं भारत में परिचालन के दौरान उनके वाहनों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
हालांकि, उन्होंने चुनौतियों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।
नेपाल सरकार से भारतीय मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए एफटीटीईएन ने तर्क पेश किया कि पड़ोसी देश से ऐसे ट्रकों के अनियंत्रित प्रवेश से घरेलू मालवाहक वाहनों के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
भारतीय मालढुलाई वाहनों पर प्रतिबंध के आह्वान के साथ-साथ एफटीटीईएन ने राजधानी काठमांडू सहित प्रमुख स्थानों पर ट्रक पार्किंग सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन का भी आह्वान किया।
महासचिव ने फेडरेशन द्वारा स्थापित ट्रक किराया दरों को लागू करने की आवश्यकता को रेखांकित किया और उनकी प्रभावी निगरानी का आग्रह किया।
इसके अतिरिक्त एफटीटीईएन ने ट्रक परिवहन क्षेत्र में 47 प्राथमिक मार्गों के लिए निश्चित किराया दरों के पालन की बात पर भी जोर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY