महाराष्ट्र के ठाणे में NDRF ने स्थानीय बचाव बल को प्रशिक्षण दिया
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी वर्षा के बीच घटनाओं के दौरान सहायता करने के लिए तैनात राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम ने शनिवार को स्थानीय आपदा प्रतिक्रिया बल को प्रशिक्षण दिया.
ठाणे, 12 जून: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी वर्षा के बीच घटनाओं के दौरान सहायता करने के लिए तैनात राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम ने शनिवार को स्थानीय आपदा प्रतिक्रिया बल को प्रशिक्षण दिया.
अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ की 12 टीमों को कोंकण संभाग के चार जिलों में तैनात किया गया है. इनमें से चार टीमें रत्नागिरी जिले में जबकि अन्य जिलों में दो दो टीमें तैनात की गयी है.
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी के बीच किसी भी स्थिति से निपटने के लिए टीमों को तैनात किया गया है.
उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ कमांडेंट राजेंद्र पाटिल ठाणे आपदा प्रतिक्रिया बल (टीडीआरएफ) के 40 कर्मियों को विभिन्न बचाव तकनीकों पर प्रशिक्षण दे रहे हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Matrimony Scam: नवी मुंबई के सरकारी कर्मचारी से शादी का झांसा देकर 42.87 लाख की ठगी, बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी
Ladki Bahin Yojana: क्या महाराष्ट्र में लाड़की बहिन योजना के तहत मिलने वाली राशि 1500 रुपए से बढ़कर हो जाएगी 2100 रुपए? जानें लेटेस्ट अपडेट
Maharashtra Transport Strike: आज मुंबई-पुणे समेत पूरे राज्य में चक्का जाम, कैब, बस और ऑटो सेवाएं प्रभावित
Sudden Death in Hyderabad: तेलंगाना में ट्रेनिंग ड्रिल के दौरान डोंबिवली के CISF जवान की हार्ट अटैक से मौत
\