जयपुर, 21 अप्रैल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने राजस्थान की अपनी राज्य कार्यकारिणी सहित सभी प्रकोष्ठों को शुक्रवार को भंग कर दिया। पार्टी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
पार्टी के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
ट्वीट के अनुसार, ‘‘राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री, प्रदेश प्रवक्ता सहित सम्पूर्ण राज्य कार्यकारिणी व समस्त संबद्ध प्रकोष्ठों (युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा) के प्रदेश अध्यक्ष सहित उक्त मोर्चो की राज्य कार्यकारिणी, समस्त जिला/महानगर कार्यकारिणी, जिला/महानगर अध्यक्षों सहित जिले व मोर्चो के अध्यक्षों द्वारा बनाई गई समस्त कार्यकारिणी व कमेटियों व संभागों व जिलों के बनाए गए प्रभारियों को आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।’’
इसके अनुसार, जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY