विदेश की खबरें | नाओमी कैंपबेल ने 53 साल की उम्र में दिया बच्चे को जन्म
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लास एंजिलिस, 30 जून सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल ने एक बालक को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर यह जानकारी साझा की।

नाओमी कैंपबेल (53) ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा करते हुए एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह अपनी दो साल की बेटी और नवजात बेटे के साथ नजर आ रही हैं।

सुपरमॉडल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘मेरे नन्हे बेटे, आप जान लो कि जब से आप हमारी जिंदगी में आए हो हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, और तब से आपको अत्यधिक महत्व दिया जा रहा है और आप चारों ओर प्यार से घिरे हुए हैं। आप, ईश्वर की ओर से हमें दिया गया सच्चा उपहार हो। आपका स्वागत है, मेरे बेटे। ’’

'द फेस' जैसे रियलिटी शो की प्रस्तोता नाओमी कैंपबेल ने लिखा, ‘‘मां बनने में कभी देर नहीं होती।’’

उन्होंने हालांकि, अपने नवजात बेटे का नाम नहीं बताया।

नाओमी कैंपबेल ने पहली बार मई 2021 में एक बेटी को जन्म दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)