नयी दिल्ली, चार सितम्बर नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 जून को समाप्त तिमाही में 82.9 प्रतिशत गिरकर 16.69 करोड़ रुपये रह गया।
इस सरकारी कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 97.87 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.
अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी की एकीकृत आय घटकर 1,413.92 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,145.47 करोड़ रुपये थी।
नाल्को ने कहा कि विश्व स्तर पर कोविड-19 के प्रकोप ने आम तौर पर व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित किया है।
यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..
नाल्को, खान मंत्रालय के तहत आने वाली एक नवरत्न केन्द्रीय उपक्रम है। कंपनी की खनन, धातु और बिजली में एकीकृत और विविधीकृत परिचालन है।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY