खेल की खबरें | नडाल 2020 यूएस ओपन के आयोजन को लेकर आशंकित

नडाल ने गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंस कॉल में यूएस ओपन के आयोजन के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा, ‘‘अगर आप मुझसे आज इसका उत्तर जानना चाहते हों तो मेरा जवाब न होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगले दो महीने में क्या होगा, मैं नहीं जानता। तब मेरा जवाब हां भी हो सकता है लेकिन हमें तब तक इंतजार करना होगा जब तक कि हमारे पास वायरस और न्यूयार्क की दो महीने बाद की स्थिति को लेकर अधिक स्पष्ट जानकारी नहीं होती है।

यह भी पढ़े | गर्भवती हथिनी की मौत पर खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, कही ये बात.

नडाल ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर न्यूयार्क उन स्थानों में शामिल है जहां वायरस का अधिक प्रकोप रहा है। इसलिए देखते हैं। ’’

यूएस ओपन के बारे में एक सप्ताह के अंदर फैसला लिये जाने की संभावना है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस टूर्नामेंट का मुख्य ड्रा 31 अगस्त से न्यूयार्क में शुरू होगा।

यह भी पढ़े | केरल के मुद्दे पर बोले रोहित शर्मा, हम जंगली हैं, क्या हम सीख नहीं रहे हैं?.

नडाल ने कहा कि यूएस ओपन या किसी भी अन्य टेनिस टूर्नामेंट के आयोजन के लिये दो चीजें महत्वपूर्ण हैं। पहला कोरोना वायरस से सुरक्षा का आश्वासन और दूसरा हर किसी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करने में सक्षम होना।

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक स्थिति पूरी तरह सुरक्षित नहीं होती तब तक वापसी नहीं की जा सकती है। सभी खिलाड़ियों के लिये सुरक्षित परिस्थितियों में यात्रा करना सुनिश्चित होना भी जरूरी है। “

अन्य खेलों की तरह टेनिस टूर्नामेंट भी कोविड-19 महामारी के कारण मार्च से बंद पड़े हैं। एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर जुलाई तक निलंबित कर दिये गये हैं। फ्रेंच ओपन को मई से सितंबर तक खिसका दिया गया है जबकि विंबलडन 75 वर्षों में पहली बार स्थगित कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)