खेल की खबरें | मर्रे जून में चैरिटी टूर्नामेंट से वापसी करेंगे

 इस टूर्नामेंट का नाम ‘श्रोडर्स बैटल ऑफ द ब्रिट्स’ है जिसे दर्शकों के बिना खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट का आयोजन 23 से 28 जून तक लंदन के लॉन टेनिस एसोसिएशन के रोहैम्पटन बेस में होगा। इसमें दो बार के विम्बलडन चैम्पियन मर्रे के अलावा उनके साथी ब्रिटिश खिलाड़ी काइल एडमंड और डैन इवांस भी खेलेंगे।

यह भी पढ़े | BJP सांसद गौतम गंभीर के पिता की कार हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस.

इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण एमेजॉन प्राइम पर होगा और आयोजकों का लक्ष्य इससे 1,22,000 डॉलर की रकम इकट्ठा करने का है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण एटीपी और डब्ल्यूटीए सत्र अभी स्थगित है ऐसे में नवंबर में डेविस कप के बाद पहली बार 33 साल के मर्रे को टेनिस खेलते देखना प्रशंसकों के लिए खुशी की खबर है।

यह भी पढ़े | IND vs AUS Series 2020-21: ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जानें वाली भारतीय टीम के कार्यक्रम की हुई घोषणा, पढ़ें शेड्यूल.

जैमी मर्रे ने कहा, ‘‘ पिछले कुछ महीने सभी के लिए अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण रहा हैं और हम इस टूर्नामेंट को वापसी के तौर पर देख रहे हैं।’’

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)