देश की खबरें | तिहाड़ जेल में एक विचाराधीन कैदी की हत्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 नवम्बर दिल्ली के तिहाड़ जेल में तीन कैदियों ने सोमवार सुबह धारदार चीज़ से एक 23 वर्षीय विचाराधीन कैदी पर कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान दिलशेर सिंह के तौर पर हुई है। वह हत्या सहित तीन अलग-अलग मामलों में तिहाड़ जेल के सेंट्रल जेल नंबर तीन में बंद था।

यह भी पढ़े | PM Modi in Varanasi: किसान आंदोलन के बीच वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-कृषि कानूनों को लेकर झूठ फैलाने का खेल जारी है.

कारागार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उस पर उसी की बैरक के तीन अन्य विचाराधीन कैदियों ने एक धारदार चीज़ से हमला कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था और ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़े | Telangana: ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने झोंकी अपनी पूरी ताकत, क्या तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 है टारगेट?.

महानिदेशक (दिल्ली कारागार) संदीप गोयल ने बताया कि सभी संबंधित लोगों को मामले की जानकारी दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि जहांगीपुरी पुलिस थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में 11 जून 2019 को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)