खेल की खबरें | मुनाफ पटेल, गेल , अफरीदी एलपीएल नीलामी की दौड़ में

कोलंबो, 12 सितंबर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल , वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और डेरेन सैमी उन 150 विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन पर एक अक्टूबर को पहली लंका प्रीमियर लीग के लिये होने वाली नीलामी में बोली लगेगी ।

पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला शाहिद अफरीदी, बांग्लादेश के स्टार हरफनमौला शाकिब अल हसन, वेस्टइंडीज के डेरेन ब्रावो, इंग्लैंड के रवि बोपारा और दक्षिण अफ्रीका के वेर्नोन फिलैंडर तथा कोलिन मुनरो भी नीलामी में शामिल हैं ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: प्रैक्टिस के दौरान मस्ती करते हुए नजर आए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी, देखें तस्वीर.

एलपीएल के पहले सत्र में पांच टीमें होंगी ।टूर्नामेंट 14 नवंबर से छह दिसंबर तक चलेगा । पहले इसे अगस्त में होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया ।

क्रिकेट को अलविदा कह चुके पटेल भारत के लिये 13 टेस्ट, 70 वनडे और तीन टी20 मैच खेल चुके हैं । वह भारत की 2011 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे ।

यह भी पढ़े | ENG vs AUS 1st ODI 2020: ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल मार्श का शानदार अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 295 रन का लक्ष्य.

हर टीम छह विदेशी खिलाड़ी खरीद सकती है और हर टीम में 19 खिलाड़ी होंगे । मैच दाम्बुला, पल्लेकेले और हम्बनटोटा में खेले जायेंगे ।

श्रीलंका सरकार ने अभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रसारण स्टाफ के लिये पृथकवास की अवधि कम करने को मंजूरी नहीं दी है । श्रीलंका क्रिकेट ने 14 की बजाय पृथकवास सात दिन का करने की इजाजत मांगी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)