खेल की खबरें | मुंबई सिटी एफसी ने गुरकीरत सिंह से करार किया

मुंबई, 18 सितंबर मुंबई सिटी एफसी ने आगामी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सत्र से पहले शनिवार को गुरकीरत सिंह के साथ तीन साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की।

करार के मुताबिक मुंबई सिटी के पास इंडियन एरोज का प्रतिनिधित्व कर चुके इस 18 साल के खिलाड़ी के अनुबंध को एक और साल के लिए बढ़ाने का विकल्प है।

गुरकीरत ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ मुंबई सिटी की टीम में शामिल होना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए एक सपने के सच होने जैसा है और मेरे लिये भी यह अलग नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं खुद को मिले मौके की अहमियत को समझता हूं। मुझे पता है कि कुछ भी ऐसे ही नहीं मिलता है। मुझे अपने साथियों और अनुभवी खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखना है । और मैं कड़ी मेहनत कर के इस महत्वाकांक्षी क्लब के लिए अपने प्रयास से अंतर पैदा करने के लिए तैयार हूं।’’

गुरकीरत ने 2020-21 सत्र में 11 मैचों में एक गोल किया है। वह एआईएफएफ विकास टीम में नियमित तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी है।

उन्होंने राष्ट्रीय टीम के साथ अंडर-16 और अंडर-18 स्तर पर भी प्रभावित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)