देश की खबरें | मुंबई विस्फोटों के दोषी यूसुफ मेमन की मौत

मुंबई, 26 जून वर्ष 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के मामले में दोषी और भगोड़ा आरोपी टाइगर मेमन के भाई यूसुफ मेमन की महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित नासिक रोड जेल में शुक्रवार को मौत हो गई।

जेल के एक अधिकारी ने बताया कि मौत के कारणों का अभी पता लगाया जाना बाकी है और उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए धुले भेजा जाएगा।

यह भी पढ़े | 1993 मुंबई बम धमाके के दोषी युसूफ मेमन की नासिक सेंट्रल जेल में मौत: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नासिक के पुलिस आयुक्त विश्वास नांग्रे पाटिल ने यूसुफ मेमन की मौत की पुष्टि की।

टाइगर मेमन और भगोड़ा गैंगस्टर दाऊद इब्राहीम को जहां मुंबई विस्फोटों का मास्टरमाइंड बताया जाता है, वहीं यूसुफ पर मुंबई में अल हुसैनी बिल्डिंग स्थित अपने फ्लैट और गैराज को आतंकी गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराने का आरोप था। विशेष टाडा अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

यह भी पढ़े | प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- हमारे सैनिकों को निहत्थे चीन की सेना का सामना करने क्यों भेजा?.

मामले में गिरफ्तार एक और मेमन बंधु याकूब मेमन को 2015 में फांसी दे दी गई थी।

मुंबई में 12 मार्च 1993 को हुए बम विस्फोटों में कम से कम 250 लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)