जरुरी जानकारी | चौथी तिमाही में एमआरएफ का शुद्ध लाभ करीब दोगुना बढ़कर 679 करोड़ रुपया

नयी दिल्ली, 29 जून प्रमुख टायर कंपनी एफआरएफ ने सोमवार को बताया कि 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ लगभग दो गुना बढ़कर 679.02 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी को वित्त वर्ष 2018-19 की समान अवधि में 293.93 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का राहुल गांधी पर वार, कहा- विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा व्यक्ति नहीं हो सकता राष्ट्रभक्त.

एमआरएफ लिमिटेड ने बीएसई को बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन से प्राप्त राजस्व वर्ष 2018-19 के 4,137.67 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार 3,685.16 करोड़ रुपये रह गया।

वित्त वर्ष 2019-20 में, कंपनी ने 1,422.57 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध शुद्ध मुनाफा अर्जित किया, जबकि वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी ने 1,130.61 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

यह भी पढ़े | Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर किया आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान, जानें क्या है डॉक्‍टर की सलाह.

कंपनी ने कहा कि टायर उद्योग पिछले कुछ समय से ऑटोमोबाइल क्षेत्र में बाजार की मांग से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहा है।

उसने कहा कि आगे का रास्ता स्पष्ट नहीं है क्योंकि ऑटोमोबाइल क्षेत्र और टायर उद्योग दोनों के लिए महामारी ने अनिश्चितताओं को पैदा किया है।

एमआरएफ ने कहा कि हालांकि, सरकार ने टायरों के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इससे मुश्किल समय में देश के टायर उद्योग को काफी मदद मिलेगी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च को समाप्त वर्ष के लिए 94 रुपये प्रति शेयर (940 प्रतिशत) के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)