देश की खबरें | मप्र : पन्ना बाघ अभयारण्य में शुरू हुई गिद्धों की ‘रेडियो टैगिंग’ योजना
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पन्ना (मप्र), 29 नवंबर वैज्ञानिकों ने मध्य प्रदेश के पन्ना बाघ अभयारण्य में गिद्धों को ‘रेडियो टैग’ लगाने की योजना शुरू की है, ताकि उनके निवास, हरकतों एवं आदतों का बारीकी से अध्ययन किया जा सके।

अभयारण्य के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संभवत: यह पहला मौका है जब भारत में गिद्धों की ‘रेडियो टैगिंग’ की जा रही है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: अमित शाह ने दी सफाई, कहा- मैंने कभी भी नहीं कहा कि किसानों का आंदोलन राजनीति से प्रेरित है.

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले शुरू हुए इस कार्यक्रम के करीब एक महीने तक चलने की उम्मीद है।

शर्मा ने कहा, ‘‘गिद्धों के निवास एवं प्रवास के मार्ग के अध्ययन के लिए पन्ना बाघ अभयारण्य द्वारा भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के विशेषज्ञों की मदद से पन्ना में गिद्धों की रेडियो टैगिंग का काम शुरू किया गया है। इसके अन्तर्गत पन्ना बाघ अभयारण्य में 25 गिद्धों की रेडियो टैगिंग की जाएगी।’’

यह भी पढ़े | Farmer Protest: किसान आंदोलन से देश की राजधानी दिल्ली में फलों, सब्जियों की आपूर्ति पर असर.

उन्होंने कहा कि इस अभयारण्य में गिद्धों की सात प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से चार प्रजातियां पन्ना बाघ अभयारण्य की निवासी हैं एवं शेष तीन प्रजातियां प्रवासी हैं।

शर्मा ने कहा, ‘‘गिद्धों के बारे में कहा जाता है कि ये बहुत लंबी-लंबी दूरियां तय करते हैं। एक देश से दूसरे देश की दूरियां तय करते हैं। गिद्ध कैसे रहते हैं और कहां से पन्ना अभयारण्य में आ रहे हैं और कहां जा रहे हैं, इनके मार्ग क्या-क्या है, इन सब चीजों का अध्ययन करने के लिए हमने भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के साथ मिलकर इनपर एक अध्ययन करने का कार्यक्रम बनाया है।’’

उन्होंने कहा कि भारत सरकार से इसकी अनुमति मिल गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)