MP Road Accident: तेज रफ्तार से कार दौड़ा रहे नौसिखिये चालक ने रंगोली बना रही दो लड़कियों को रौंदा

इंदौर में तेज रफ्तार से कार दौड़ाते हुए दो लड़कियों को रौंदकर बुरी तरह घायल करने के आरोप में एक नौसिखिये चालक को हिरासत में लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

(Photo Credits ANI)

इंदौर (मध्यप्रदेश), 29 अक्टूबर : इंदौर में तेज रफ्तार से कार दौड़ाते हुए दो लड़कियों को रौंदकर बुरी तरह घायल करने के आरोप में एक नौसिखिये चालक को हिरासत में लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीना ने बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से कार दौड़ा रहे एक व्यक्ति ने प्रियांशी प्रजापत (21) और नव्या प्रजापत (14) को सोमवार शाम रौंद दिया, जब वे अपने घरों के बाहर रंगोली बना रही थीं.

उन्होंने बताया कि घटना के बाद कार से उतरकर भागे चालक को बेटमा क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है और कार जब्त किए जाने के बाद उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मीना ने बताया, ‘‘नौसिखिए कार चालक ने अपनी उम्र 17 साल बताई है. हम उसकी उम्र की पुष्टि के लिए जांच कर रहे हैं. वह अपने एक परिचित की कार चला रहा था.’’ यह भी पढ़ें : ‘Run for Unity: ‘रन फॉर यूनिटी’ अब विकसित भारत का संकल्प भी बन गई है; अमित शाह

डीसीपी ने बताया कि कार से रौंदे जाने के कारण बुरी तरह घायल लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें में से एक की हालत गंभीर है. रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना की सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड