देश की खबरें | ‘‘कर्नाटक में कोविड-19 से ज्यादातर लोगों की मौत अस्पतालों में पहुंचने में देरी के कारण हुई’’
जियो

बेंगलुरु, 10 जून कर्नाटक में कोविड-19 से हुई अधिकतर लोगों की मौत अस्पतालों में पहुंचने में देरी करने के कारण हुई है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से हुई ज्यादातर लोगों की मौत तब हुई जब संक्रमित बुजुर्ग व्यक्ति, गंभीर तीव्र श्वसन संबंधी बीमारी (एसएआरआई) से पीड़ित या कोई अन्य लक्षण वाले मरीजों को अस्पतालों में पहुंचने में विलंब हुआ।

यह भी पढ़े | राजस्थान में राजनीति गरमाई: कांग्रेस ने अपने विधायकों को प्रलोभन देने की शिकायत की.

राज्य में कोविड-19 वॉर रूम के प्रमुख मुनीष मुदगिल ने कहा कि वायरस से संक्रमित ज्यादातर लोगों को बिल्कुल अंतिम स्तर पर लाया गया और स्थिति में सुधार होना काफी मुश्किल हो गया।

उन्होंने बताया कि लगभग 65 प्रतिशत मृतक मरीज ऐसे हैं जो एसएआरआई से पीड़ित हैं और 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच देश के कई बाजार, होंगे पैदल यात्रियों के लिए तैयार.

अधिकारी ने कोरोना वायरस से हुई मौतों पर पत्रकारों के समक्ष आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि 40-60 आयु वर्ग के लोगों के लिए एसएआरआई के कारण मृत्यु दर 43 प्रतिशत है।

इसी आयु वर्ग में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) के कारण मृत्यु दर 17.4 प्रतिशत थी, जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में यह 11.1 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि वायरस के कारण जान गंवाने वाले 25 प्रतिशत लक्षण वाले मरीजों की उम्र 60 साल से अधिक थी जबकि 40-60 आयुवर्ग में यह 10.7 प्रतिशत था।

कर्नाटक में अब तक कोविड-19 से 69 लोगों की मौत हुई है। इस महामारी से 6,041 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 2,862 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि 3,108 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)