देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस के 65 वर्ष से अधिक उम्र के अधिकतर सांसद संसद सत्र में शामिल नहीं होंगे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, सात सितंबर तृणमूल कांग्रेस के 65 साल से अधिक उम्र के सांसद आगामी मानसून सत्र से संभवत: दूर रहेंगे ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हालांकि, अभी पार्टी नेतृत्व की ओर से इस संबंध में आधिकारिक रूप से कोई संवाद नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि 65 साल से अधिक उम्र के पार्टी सांसदों को संसद सत्र में शामिल नहीं होने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े | Anil Deshmukh On Kangana Ranaut: कंगना रनौत को केंद्र से Y श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने उठाया सवाल.

उत्तर कोलकाता से लोकसभा सदस्य 67 वर्षीय सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि वह यहीं (कोलकाता) से ही निम्न सदन में अपने साथी सदस्यों से समन्वय करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं संसद सत्र में शामिल नहीं होऊंगा क्योंकि मेरी उम्र 65 साल से अधिक है और संक्रमण का खतरा है। मैं लोकसभा में पार्टी सदस्यों के साथ समन्वय करूंगा।’’

यह भी पढ़े | Mahila Congress Protest in Kerala: केरल में एंबुलेंस ड्राइवर ने किया COVID-19 से पीड़ित महिला का रेप, महिला कांग्रेस ने किया विरोध, मांगी इस्तीफा.

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दमदम से लोकसभा सदस्य सौगत रॉय ने कहा कि वह संसदीय प्रक्रिया को छोड़ना नहीं चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी द्वारा कोई एक नियम नहीं बनाया गया है। 65 साल से अधिक उम्र का कोई व्यक्ति सत्र में शामिल होना चाहता है तो वह शामिल हो सकता है।’’

गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर को शुरू होगा और एक अक्टूबर तक जारी रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)