मोरक्को फुटबॉल महासंघ ने कहा है कि उसकी टीम को मोरक्को की राजधानी रबात से अल्जीरिया के शहर कांसटेनटाइन तक सीधी उड़ान मिलने पर ही वह इस टूर्नामेंट में भाग लेगा।
पिछले साल इन दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध खत्म होने के बाद अल्जीरिया ने मोरक्को के सैन्य और व्यावसायिक विमानों को अपने हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया था।
मोरक्को फुटबॉल महासंघ ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि उसने प्रतिभागी देशों को सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर अफ्रीकी यूनियन को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उसने मांग की है कि उनकी राष्ट्रीय टीम को निजी विमान में सीधे कांसटेनटाइन तक उड़ान भरने की अनुमति मिलनी चाहिए।
अल्जीरिया की सरकार ने अभी तक इस मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अफ्रीकन नेशंस कप 13 जनवरी से चार फरवरी के बीच खेला जाएगा।
मोरक्को विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला अफ्रीका महाद्वीप का पहला देश बना था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY