खेल की खबरें | मोरक्को ने विश्वकप में इतिहास रचने वाली टीम का किया भव्य स्वागत

मोरक्को विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम है। वह सेमीफाइनल में फ्रांस और तीसरे स्थान के लिए खेले गए प्लेऑफ मैच में क्रोएशिया से हार गई थी लेकिन इसके बावजूद समर्थक उसकी विशेष उपलब्धि को नहीं भूले और उन्होंने अपनी टीम की अप्रत्याशित सफलता पर जमकर जश्न मनाया।

खिलाड़ियों की कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच रबात की सड़कों पर खुली बस में परेड निकाली गई तथा अपने चहेते खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। उनके हाथों में झंडे थे और वे नाच गाने में मशगूल थे।

खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान थी और वे अपने कोच वालिद रेगरागुई के साथ समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे।

खिलाड़ियों की परेड शाही महल तक निकाली गई जहां राजा मोहम्मद पंचम खिलाड़ियों के साथ इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए उनका इंतजार कर रहे थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)