देश की खबरें | तीसरे दिन जेईई-मेन्स परीक्षा में 82 फीसदी से ज्यादा विद्यार्थी बैठे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन सितंबर कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कड़े एहतियाती उपायों के बीच संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)- मेन परीक्षा में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को 82 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी बैठे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में बृहस्पतिवार को उपस्थिति प्रतिशत 82.14 था जबकि बुधवार को यह 81.08 फीसदी था।

यह भी पढ़े | TS EAMCET 2020 Admit Cards Released: TS EAMCET 2020 का एडमिट कार्ड हुआ जारी, www.eamcet.tsche.ac.in पर ऐसे करें डाउनलोड.

पहले दिन यानी मंगलवार को वास्तुकला एवं योजना में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा में 54.67 फीसदी छात्र बैठे थे।

हाजिरी आंकड़ों के मुताबिक, तीन दिन परीक्षा में 3.43 लाख अभ्यार्थी बैठे।

यह भी पढ़े | Coronavirus In Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव, एक दिन में सर्वाधिक 18,105 नए केस, COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 8,43,844 हुई.

यह परीक्षा कोविड-19 महामारी के कारण दो बार टाल दी गई थी लेकिन अब एक से छह सितंबर के दौरान ली जा रही है।

जेईई-मेन्स परीक्षा ऐसा पहला इम्तिहान है जिसे महामारी के बीच देश में बड़े पैमाने पर लिया जा रहा है।

आईआईटी, एनआईटी और केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा के वास्ते नौ लाख से ज्यादा अभ्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)