देश की खबरें | हर साल मरते हैं 500 से अधिक व्यक्ति एवं 100 से अधिक हाथी : अधिकारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अगस्त पर्यावरण अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि हाथियों एवं इंसानों के बीच होने वाले टकराव में हर साल कम से कम 500 लोगों की जान चली जाती है जबकि 100 से अधिक हाथियों की मौत हो जाती है।

विश्व हाथी दिवस से पहले एक कार्यक्रम में यह आंकड़ा जारी करते हुये पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि इंसानों एवं हाथियों का आमना सामना होने के कारण ही दोनों की मौत होती है । हर साल 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है ।

यह भी पढ़े | पूर्व IAS अधिकारी शाह फैसल ने जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश में 2017 में आखिरी बार हाथियों की गिनती की गयी थी । 2017 की हाथियों की गिनती के अनुसार भारत में 30 हजार हाथी है ।

समारोह को संबोधित करते हुये केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हाथियों का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पारिस्थितिकीय प्रणाली को संतुलित रखता है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: बीएसपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों के खिलाफ बीजेपी नेता मदन दिलावर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सुनवाई कल तक के लिए स्थगित.

उन्होंने कहा कि हाथियों को जंगलों में रखना पड़ता है जिसके लिए चारा और पानी बढ़ाने का कार्यक्रम शुरू किया गया है । उन्होंने कहा कि अगले साल से परिणाम दिखना शुरू हो जायेगा ।

इंसानों एवं हाथियों के बीच होने वाले संघर्ष में मरने वालों का आंकड़ा देते हुये अतिरिक्त वन महानिदेशक सौमित्र दासगुप्ता ने कहा कि सैकड़ों हाथी इंसानों के संपर्क में आते हैं ।

दासगुप्ता ने कहा, 'इस संघर्ष में हर साल 500 से अधिक लोगों की मौत हो जाती है जबकि 100 से अधिक हाथियों की भी जान चली जाती है ।'

उन्होंने बताया कि पिछले पांच साल में हाथी संरक्षण के कई कार्यक्रम चलाये गये हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)