देश की खबरें | कोरोना संबंधी निर्देशों के उल्लंघन व मास्क नहीं पहनने पर कोलकाता में 3,000 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 21 अक्टूबर कोलकाता पुलिस ने पिछले 10 दिनों में कोविड​​-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने और मास्क नहीं पहनने पर 3,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: कुर्नूल जिले के 4 प्राइवेट स्कूल के 27 छात्र COVID-19 पॉजिटिव, सभी को कराया गया बंद.

उन्होंने बताया कि शहर में और आसपास के इलाकों में 11 से 20 अक्टूबर के बीच कोलकाता पुलिस ने कम से कम 3,418 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘... हम इस महामारी के दौरान मास्क पहनने के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग इस बात को बहुत ही लापरवाही से ले रहे हैं और मानदंडों का उल्लंघन कर रहे हैं। अब दुर्गा पूजा करीब है और डॉक्टरों ने सावधानी बरतने को कहा है। ऐसे में हमने सतर्कता बढ़ा दी है तथा दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती शुरू की गयी है।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा वार, कहा- पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने के अलावा महिलाओं के लिये कुछ नहीं किया.

पुलिस के अनुसार 18 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 734 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि मंगलवार को 495 गिरफ्तारी हुयी।

पश्चिम बंगाल में अब तक इस घातक बीमारी के 3,29,057 मामले सामने आए हैं और 6,180 लोगों की मौत हो गयी है।

सितंबर के पहले सप्ताह में शहर में हर दिन औसतन 300 से अधिक लोगों को मास्क नहीं पहनने के कारण गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)