देश की खबरें | हिप्र विस का मानसून सत्र शुरू
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, सात सितंबर हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 12 दिन का मानसून सत्र कोविड-19 रोकथाम के कड़े उपायों के बीच सोमवार को यहां शुरू हो गया।

देशभर में 24 मार्च को कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लागू होने के बाद, यह विधानसभा का पहला सत्र है।

यह भी पढ़े | DRDO के Hypersonic व्हीकल के सफल परीक्षण पर पीएम मोदी ने दी बधाई: 7 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मानसून सत्र के दौरान बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में सदन को सूचित किया।

तेरवीं विधानसभा का नौवां सत्र दोपहर दो बजे शुरू हुआ। यह आठ सितंबर तक चलेगा और सत्र में 10 बैठकें होंगी।

यह भी पढ़े | Nyima Tenzin Funeral: लद्दाख में शहीद हुए स्पेशल फ्रंटियर फोर्स कमांडो को ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए लोगों ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो.

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उन विधायकों में शामिल रहे जो 68 सदस्य सदन में मौजूद थे।

बहरहाल, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सत्र में शामिल नहीं हो सकते हैं, क्योंकि वह तीन सितंबर को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उनका इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्र के दौरान विधानसभा परिसर दिन में दो बार रोगाणु मुक्त किया जाएगा।

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई और लोगों से जुड़े अन्य मुद्दों पर शिमला में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कुलदीप सिंह राठौड़ ने यहां जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस मानसूत्र सत्र के दौरान प्रदर्शन कर गहरी नींद में सो रही जयराम ठाकुर की अगुवाई वाली सरकार को जगाने की कोशिश करेगी।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा भवन के पास चौरा मैदान में प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)