देश की खबरें | भूमि पूजन में मोदी की उपस्थिति धर्मनिरपेक्षता पर हिन्दुत्व की जीत है: ओवैसी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, पांच अगस्त एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ‘‘धर्मनिरपेक्षता पर हिन्दुत्व की जीत है।’’

उन्होंने कहा कि ‘भूमि पूजन’ में भाग लेकर मोदी संवैधानिक प्रणाली का पालन करने में असफल रहे हैं।

यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश के चलते मुंबई पुलिस का अनुरोध, लोग घरों से बाहर ना निकलें: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ओवैसी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत के प्रधानमंत्री का वहां जाकर भूमि पूजन में भाग लेना... आज धर्मनिरपेक्षता पर हिन्दुत्व की जीत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज स्वतंत्रता और समानता पर बहुसंख्यवाद की जीत हुई है।’’

यह भी पढ़े | Goa Government: गोवा पहुंचने वाले सभी यात्रियों को 14 दिन का होम क्वारंटीन या फिर अपने खर्च पर इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन.

ओवैसी कहा, ‘‘(कार्यक्रम में) शामिल होकर प्रधानमंत्री ने न सिर्फ मंदिर की, बल्कि हिन्दू राष्ट्र की भी आधारशिला रखी है।’’

अयोध्या में आज प्रधानमंत्री ने भूमि पूजन के बाद राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)