देश की खबरें | मोदी और शाह ने थरूर को जन्मदिन की शुभकामना दी

नयी दिल्ली, नौ मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर को जन्म दिन की शुभकामना दी जिसके बाद थरूर ने कहा कि 66 साल का होने में कुछ तो खास होगा।

तिरूवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर बृहस्पतिवार को 66 साल को हो गए।

मोदी ने थरूर को जन्मदिन का संदेश भेजा जिसे उन्होंने ट्विटर पर साझा किया और प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया।

गृह मंत्री शाह ने थरूर को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी।

यह सूचना साझा करते हुए कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह की ओर से जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए फोन आने से हैरान और अभिभूत हूं। 66 साल का होने में कुछ तो खास होगा। उनके उदारतापूर्ण शब्दों के लिए आभार।’’

कांग्रेस और कुछ अन्य दलों के कई नेताओं ने भी थरूर को जन्मदिन की बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)