कोझीकोड, आठ नवंबर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने केरल में पार्टी के विधायक एमसी कमरुद्दीन को आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किए जाने की रविवार को निंदा करते हुए आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक रूप से प्रेरित है।
पार्टी ने कहा कि यह एलडीएफ सरकार के विवादों से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश है।
कांग्रेस नीत यूडीएफ में साझेदार आईयूएमएल ने मंजेश्वरम से विधायक के इस्तीफे की मांग को खारिज किया।
स्वर्ण कारोबार में निवेशकों से धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को कमरूद्दीन को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़े | COVID-19: मोदी सरकार की बड़ी पहल, नेपाल को सौंपे 28 आईसीयू वेंटिलेटर.
पार्टी ने कहा कि कारोबार में नुकसान होना अजीब बात नहीं है।
कांग्रेस भी इस मामले में आईयूएमएल के साथ खड़ी हो गई है।
आईयूएमएल के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सदस्य पीके कुन्हालिकुट्टी ने यहां पत्रकारों से कहा कि पुलिस का कदम असाधारण और अप्रत्याशित है। गिरफ्तारी का मकसद मार्क्सवादी नेताओं और एलडीएफ सरकार के विवादों से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश है।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश चेन्नीथला कमरुद्दीन के समर्थन में आ गए हैं और उन्होंने कहा कि विधायक ने किसी प्रकार का "भ्रष्टाचार" नहीं किया है।
कमरूद्दीन कासरगोड स्थित फैशन गोल्ड ग्रुप के अध्यक्ष हैं। इसके खिलाफ चार थानों में 117 मामले दर्ज हैं जो जेवरात कंपनी के निवेशकों से कथित धोखाधड़ी से संबंधित हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY