आइजोल, आठ दिसंबर मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार पड़ोसी राज्यों के साथ सीमा मुद्दों से निपटने के लिए एक राज्य स्तरीय सीमा समिति का गठन करेगी।
मिजोरम उत्तर में असम, पूर्व में मणिपुर और पश्चिम में त्रिपुरा के साथ 325 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद लालदुहोमा ने पत्रकारों से कहा कि राज्य की सीमा की सुरक्षा करना उनकी सरकार की प्राथमिकता में है।
उन्होंने कहा, ‘‘एक सीमा समिति बनाई जाएगी और हमारे नेता यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगे कि समिति में सभी हितधारक शामिल हों।’’
मिजोरम का मणिपुर और त्रिपुरा के साथ सीमा विवाद नगण्य है।
अधिकारियों ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य का असम के साथ दशकों पुराना सीमा विवाद है, जो आज तक अनसुलझा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY