देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा में खेल-खेल में नाबालिग बच्ची से गोली चली, तीन बच्चे घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उत्तर प्रदेश), छह सितम्बर गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दादूपुरा गांव में रविवार को खेल-खेल में 13 साल की बच्ची के हाथ गलती से गोली चल गयी। घटना में तीन बच्चे घायल हो गए जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

सभी बच्चे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़े | Wife of Co-Pilot Akhilesh Kumar Gives Birth to Baby Boy: कोझिकोड प्लेन क्रैश में जान गंवा चुके दिवंगत को-पायलट अखिलेश कुमार की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म.

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि दादूपुर गांव निवासी एक स्थानीय नेता राजकुमार के घर बच्चों के खेल-खेल में उनकी बेटी के हाथों गोली चल गयी थी।

उन्होंने बताया कि घायल बच्चों के नाम आयुष (8), दीपू (13) और एंजिल (8) है। तीनों आईसीयू में भर्ती हैं।

यह भी पढ़े | PUBG गेम खेलने में असमर्थ होने पर पश्चिम बंगाल में ITI के छात्र ने की खुदकुशी, गेम बैन होने से था परेशान.

उन्होंने बताया कि गोली चलने की सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि खेल-खेल में एक बच्चे से गोली चली है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि हथियार बच्चों के पास कैसे आया, हथियार कौन सा था और वह लाइसेंसी था या बिना लाइसेंस के था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)