देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी मारा गया, एक अन्य ने आत्मसमर्पण किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया जबकि एक अन्य ने आत्मसमर्पण कर दिया। यह जानकारी एक रक्षा प्रवक्ता ने दी।
श्रीनगर, 26 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया जबकि एक अन्य ने आत्मसमर्पण कर दिया। यह जानकारी एक रक्षा प्रवक्ता ने दी।
सेना ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पुलिस द्वारा मुहैया करायी गई सूचना के आधार पर जिले के अवंतीपोरा क्षेत्र के नूरपोरा में एक संयुक्त अभियान शुरू किया था।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया जबकि एक अन्य आतंकवादी ने अपील पर आत्मसमर्पण कर दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘गुलशनपोरा क्षेत्र निवासी आतंकवादी को पकड़ लिया गया।’’
उन्होंने कहा कि पकड़ा गया आतंकवादी इस वर्ष 25 सितम्बर से लापता था।
प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल अन्य सामग्री बरामद की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2020 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

