देश की खबरें | पंजाब में प्रवासी मजदूर की हत्या

होशियारपुर (पंजाब), 15 अप्रैल जिले में शुक्रवार को एक श्रमिक ने कथित रूप से दूसरे प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान झारखंड निवासी अनूप (28) के रूप में हुई है, जो होशियारपुर के मैली गांव में रह रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी जनजय बक्शी भी झारखंड का रहने वाला है और वह भी मैली गांव में रह रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि अनूप खेत से काम करके लौट रहा था, तभी रास्ते में बक्शी ने उसके सिर पर डंडे से वार किया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने घटना देखी और बक्शी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

छब्बेवाल थाने के एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)