बार्सिलोना ने हालांकि कहा कि मेस्सी को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि उन्होंने केवल जिम में समय बिताने को प्राथमिकता दी लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मामला कुछ और है।
टीवी चैनल टीवी3 ने कहा कि मेस्सी की जांघ की मांसपेशियों में हल्का खिंचाव है और जिससे उनका बार्सिलोना के 13 जून को मालोर्का के खिलाफ होने वाले मैच में खेलना संदिग्ध है।
यह भी पढ़े | गर्भवती हथिनी की मौत पर खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, कही ये बात.
कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले लगभग तीन महीने से प्रतियोगिता ठप्प पड़ी है और यह वापसी के बाद बार्सिलोना का पहला मैच होगा।
रिपोर्ट में कहा गया है मेस्सी की चोट की वास्तविक स्थिति का पता करने के लिये उनका परीक्षण किया गया। बार्सिलोना ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की।
यह भी पढ़े | केरल के मुद्दे पर बोले रोहित शर्मा, हम जंगली हैं, क्या हम सीख नहीं रहे हैं?.
टीम गुरुवार को विश्राम करेगी और फिर शुक्रवार से अभ्यास पर लौटेगी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY