विदेश की खबरें | मर्केल: संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद चीन पर ईयू शिखर सम्मेलन रद्द

यूरोपीय संघ के 27 राष्ट्रों के नेता 16 नवंबर को बर्लिन में चीन के प्रति नीति को लेकर चर्चा करने वाले थे।

मर्केल ने ब्रसेल्स में शुक्रवार को ईयू शिखर सम्मेलन के बाद कहा कि बैठक नहीं होगी।

यह भी पढ़े | डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन के प्लेन का कर्मचारी पाया गया कोरोना संक्रमित.

उन्होंने कहा, “हमें इसके बिना काम करना होगा, क्योंकि मुझे लगता है कि यह जरूरी संदेश है संपर्क (घटाने) के संदर्भ में।”

यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं, जिसकी वजह से सरकारों को नए प्रतिबंध लागू करने पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें पहुंचे 3.88 करोड़, अब तक एक लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

यूरोपीय संघ की अध्यक्षता फिलहाल जर्मनी के पास है। यूरोपीय संघ के सदस्य राष्ट्रों के नेताओं और चीन के साथ सितंबर में जर्मन शहर लिपजिग में बैठक की उसकी योजना पर महामारी के कारण पानी फिर गया था।

अंत में मर्केल और ईयू के शीर्ष अधिकारियों को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)