जरुरी जानकारी | मर्सडीज बेंज अक्टूबर से चुनिंदा मॉडलों के बढ़ाएगी दाम

नयी दिल्ली, 14 सितंबर लक्जरी कार कंपनी मर्सडीज-बेंज ने अक्टूबर से भारतीय बाजार में कुछ मॉडलों की कीमशें दो प्रतिशत तक बढ़ाने की सोमवार को घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले छह से सात महीनों में लागत बढ़ी है और यूरो महंगा हुआ है।

यह भी पढ़े | Tatkal Ticket Booking Tricks: स्पेशल ट्रेनों के तत्काल टिकट निकालने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, कई गुना बढ़ जाएगा सीट रिजर्वेशन का चांस.

कंपनी ने अभी स्पष्ट नहीं किया है कि किन मॉडलों की कीमत में इजाफा होगा। माना जा रहा है कि कंपनी सी-क्लास, ई-क्लास और जीएलसी की कीमत में 1.5 लाख रुपये तक की बढ़ोत्तरी कर सकती है।

बयान के मुताबिक बढ़ी हुई कीमतें अक्टूबर के पहले हफ्ते से लागू होगी। मॉडलों के आधार पर वाहनों की कीमत दो प्रतिशत तक बढ़ायी गयी है।

यह भी पढ़े | Hindi Diwas 2020: दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी है हिंदी, इसे संवार रहे नए रचनाकार.

कंपनी के मॉडलों में सी-क्लास 40 लाख रुपये से शुरू होकर एस-क्लास 1.4 करोड़ रुपये तक जाती है।

कंपनी के भारतीय कारोबार के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन श्वेंक ने कहा कि साल की शुरुआत से मुद्रा में कमजोरी जारी है। इसी के साथ लागत में तेज बढ़ोत्तरी हुई है। इससे हमारे मुनाफे पर दबाव बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि इन लागतों के प्रभाव को कम करने के लिए कंपनी के पास कुछ ही विकल्प हैं, लेकिन कंपनी को थोड़ा ही सही किंतु कीमतों को समायोजित करना होगा ताकि कारोबार को व्यावहारिक रखा जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)