देश की खबरें | 'परिंदा' से जुड़ी यादें बेहद खास : माधुरी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन नवंबर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मंगलवार को अपनी फिल्म 'परिंदा' की 31वीं वर्षगांठ को मनाते हुए इस शानदार फिल्म को एक रोमांचकारी अनुभव करार दिया।

1989 में आई अपराध पर आधारित 'परिंदा' का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया और इसमें जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और नाना पाटेकर ने भी किरदार निभाया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश के मथुरा में मस्जिद में ‘Hanuman Chalisa’ पढ़ने का आरोप, चार युवक गिरफ्तार.

फिल्म ऐसे दो भाइयों की जिंदगी को दर्शाती है जो मुंबई की गलियों में पले-बढ़े और बाद में जाने-अनजाने अलग-अलग गैंगवार में फंस जाते हैं।

फिल्म में पारो की भूमिका अदा करने वाली माधुरी ने इस मौके पर खुशी जताने के लिए ट्विटर पर 'परिंदा' का पोस्टर साझा किया।

यह भी पढ़े | IPL 2020: फैंटेसी एप प्रमोट करने के लिए विराट कोहली और सौरव गांगुली को मद्रास हाईकोर्ट का नोटिस: 3 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, '' परिंदा में पारो का किरदार एक रोमांचकारी अनुभव रहा। मैंने पहली बार मरने का सीन भी किया था। फिल्म के साथी कलाकारों और अन्य लोगों से जुड़ी शानदार यादें हैं जो कि इसे बेहद खास बनाती हैं।''

'परिंदा' ने दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते थे, जिसमें नाना पाटेकर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और रेनू सलूजा को सर्वश्रेष्ठ संपादन के लिए पुरस्कृत किया गया था।

शफीक नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)