जरुरी जानकारी | मीरा कुमार के पेज ब्लॉक होने की जांच की जा रही है: फेसबुक

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर फेसबुक ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के पेज के होने की जांच की जा रही है।

मीरा कुमार का फेसबुक पर आधिकारिक पेज एक दिन पहले ब्लॉक हो गया था। हालांकि बाद में पेज अनब्लॉक भी हो गया था। फेसबुक का यह स्पष्टीकरण इसी बारे में आया है।

यह भी पढ़े | Ranveer Singh’s car meets with minor accident: रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने.

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने मीरा कुमार के फेसबुक पेज को बहाल कर दिया है, जो ब्लॉक हो गया था। उन्हें हुई असुविधा के लिये हमें खेद है और हम इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं।’’

कुमार ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा कि पेज को ब्लॉक करना लोकतंत्र पर कुठाराघात है।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack on Modi Government: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर किया हमला, कही ये बात.

उन्होंने हिंदी में ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘फेसबुक पेज ब्लॉक किया गया! आखिर क्यों? लोकतंत्र पर आघात! ये महज संयोग नहीं हो सकता है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले फेसबुक मेरे पेज को ब्लॉक करता है!’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बहुत विरोध के बाद फेसबुक पेज अनब्लॉक हो गया।

उल्लेखनीय है कि फेसबुक पिछले कई महीनों से राजनीतिक झुकाव और कथित रूप से सत्ता के करीबी लोगों के घृणा फैलाने वाले पोस्ट से निपटने में असफल रहने के कारण विवादों में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)