नयी दिल्ली, 31 मार्च गाजियाबाद में बलात्कार और मारपीट के मामले में 45 वर्षीय एक विवाहित व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आरोपी की पहचान मुंबई में रह रहे गाजियाबाद निवासी सनोज मिश्रा के रूप में हुई है।
पुलिस के एक बयान में कहा गया है, "28 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर मध्य दिल्ली के नबी करीम पुलिस थाने में मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें महिला ने आरोपी पर दुर्व्यवहार, जबरन गर्भपात और धमकी देने का आरोप लगाया है।"
शिकायत में कहा गया है कि शिकायतकर्ता पिछले चार सालों से मिश्रा के साथ मुंबई में ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में रह रही थी। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मिश्रा ने उससे शादी का वादा किया था और इस दौरान उसने उसे तीन बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।
बाद में वह अपने वादे से मुकर गया, जिसके बाद उसे पुलिस के पास जाना पड़ा।
बयान में कहा गया कि जांच के दौरान मुजफ्फरनगर से उसके (शिकायतकर्ता महिला) दावों का समर्थन करने वाले चिकित्सकीय रिकॉर्ड प्राप्त किए गए। साथ ही दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी।
पुलिस ने बताया कि मिश्रा को 30 मार्च को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने पुष्टि की कि वह विवाहित है और उसका परिवार मुंबई में रहता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY