देश की खबरें | ओडिशा के कंधमाल जिले में माओवादी शिविर का भंडाफोड़

फुलबनी (ओडिशा), दो जुलाई सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को ओडिशा के कंधमाल जिले के जंगल में सीपीआई (माओवादी) के शिविर का भंडाफोड़ किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिविर से विस्फोटक और अन्य सामान जब्त किया गया है।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर की बात, भारत में होने वाले शिखर सम्मेलन पर हुई चर्चा.

कंधमाल के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने कहा कि एक सूचना के आधार पर ओडिशा पुलिस के नक्सल-रोधी बल ''विशेष अभियान समूह'' (एसओजी) की एक टीम ने जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया और शिविर का पता लगाया।

उन्होंने कहा कि फिरिंगिया पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले समरबंध गांव के पास मौजूद शिविर से एसओजी कर्मियों ने 15 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक, 28 डेटोनेटर और आईईडी जब्त किया।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसके अलावा, शिविर से अन्य सामान जैसे बैग, जूते, दस्तावेज और माओवादी साहित्य आदि भी बरामद किया गया।

अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों के पहुंचने से पहले ही माओवादी वहां से फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)