लेबनान की राजधानी में विस्फोट में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गयी और हजारों लोग घायल हो गए । इन धमाकों के बाद दुनिया के कई अन्य देशों ने घटना पर शोक जताया और मदद की पेशकश की।
ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया से लेकर यूरोप के कुछ देशों, अमेरिका तथा अन्य देशों ने मदद की पेशकश की ।
यह भी पढ़े | New Infectious Disease in China: चीन में नये वायरस की दस्तक! सात लोगों की मौत, 60 से ज्यादा हुए संक्रमित.
फ्रांस ने दो विमानों के जरिए बुधवार को बेरूत के लिए मदद की सामग्री और बचाव दल के लोगों को भेजा ।
बेरूत में हुए भीषण धमाके के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों बृहस्पतिवार को लेबनान की यात्रा पर जा रहे हैं।
यूरोपीय संघ ने कहा है कि वाहनों, श्वान दस्ते और अन्य उपकरणों के साथ 100 से ज्यादा दमकलकर्मियों को भेजने पर विचार किया जा रहा है ।
चेक रिपब्लिक, जर्मनी, यूनान, पोलैंड और नीदरलैंड ने भी मदद की पेशकश की है । इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी लेबनान की सहायता करने का संकल्प जताया ।
विश्व स्वास्थ्य संगठन भी चिकित्सा उपकरणों को लेबनान के लिए भेजा है । रूस के आपात राहत अधिकारियों ने बताया कि उनका देश राहत सामग्री के साथ पांच विमान बेरूत भेजेगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY