भोपाल, 10 मई मध्यप्रदेश सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल के तहत बुधवार को मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त और माध्यम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है । प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि मनीष, राघवेंद्र सिंह का स्थान लेंगे, जिन्हें खनन संसाधन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
जनसंपर्क विभाग और माध्यम राज्य सरकार की नीतियों और छवि के प्रचार के लिए जिम्मेदार हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जनसंपर्क आयुक्त के अलावा, मनीष सिंह मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में भी काम करना जारी रखेंगे।
सरकार ने डॉ. नवनीत मोहन कोठारी को मप्र औद्योगिक विकास निगम का प्रबंध निदेशक तथा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग का पदेन सचिव नियुक्त किया है।
सूत्रों ने कहा कि राज्य सरकार ने विवेक पोरवाल को "सचिव - जनसंपर्क विभाग" का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है जो वर्तमान में मुख्यमंत्री, विमानन और सहकारिता विभागों के सचिव का प्रभार संभाल रहे हैं।
सूत्रों ने कहा कि राघवेंद्र सिंह के पदस्थापन के साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज कुमार श्रीवास्तव को खनन संसाधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY