विदेश की खबरें | बकिंघम पैलेस के अस्तबल के निकट दीवार पर चढ़ने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 16 सितंबर बकिंघम पैलेस के अस्तबल के निकट एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो शनिवार तड़के ‘रॉयल म्यूज’ में घुसने के लिए दीवार पर चढ़ गया था। मेट्रोपॉलिटन पुलिस, स्कॉटलैंड यार्ड ने यह जानकारी दी।

संरक्षित स्थल पर घुसने के आरोप में संगठित अपराध और पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए जाने के बाद 25 वर्षीय एक व्यक्ति को लंदन के एक पुलिस थाने ले जाया गया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि यह व्यक्ति पैलेस गार्डन तक नहीं पहुंच सका।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘बकिंघम पैलेस से सटे रॉयल म्यूज इलाके में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।’’

‘रॉयल म्यूज’ शाही परिवार के सदस्यों के लिए सड़क मार्ग से यात्रा की व्यवस्था करता है।

बयान में कहा गया है, ‘‘आरोपी बकिंघम पैलेस या पैलेस गार्डन में नहीं घुस पाया। इस व्यक्ति को संगठित अपराध और पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसे लंदन के एक पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया है।’’

ऐसा माना जाता है कि इस घटना के समय शाही परिवार का कोई भी सदस्य बकिंघम पैलेस में मौजूद नहीं था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)