नयी दिल्ली, 10 जुलाई वर्ष के अंत में होने वाले मालाबार नौसैनिक अभ्यास में भाग लेने में ऑस्ट्रेलिया की दिलचस्पी पर भारत गंभीरता से विचार कर रहा है।
मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एम्स ट्रामा सेंटर के सुपरिंटेंडेंट को हटाने का आदेश दिया.
यदि भारत ऑस्ट्रेलिया को अभ्यास में शामिल करने का निर्णय लेता है तो वह उस चतुर्भुज गठबंधन का हिस्सा होगा जिसकी स्थापना हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थायित्व कायम करने और चीन के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से की गई थी।
नवंबर 2017 में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने दीर्घकाल से लंबित चतुर्भुज गठबंधन को आकार दिया था ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को किसी के प्रभाव से मुक्त रखने के वास्ते नई रणनीति बनाई जा सके।
मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार मालाबार नौसैनिक अभ्यास में भाग लेने के प्रति ऑस्ट्रेलिया की दिलचस्पी पर भारत गंभीरता से विचार कर रहा है और अगले कुछ सप्ताह में इस पर निर्णय लिया जा सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY