देश की खबरें | मूंज शिल्प के प्रति पर्यटकों को आकर्षित करेगा प्रयागराज का महेवा गांव
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज, नौ अक्तूबर जिले के यमुना पार स्थित महेवा गांव देश के आठ राज्यों के उन आठ गांवों में से एक है जिसका चयन “क्राफ्ट टूरिज्म विलेज” (शिल्प पर्यटन ग्राम) के रूप में किया गया है। मूंज शिल्प के लिए प्रसिद्ध महेवा गांव शिल्प प्रेमी पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

यहां गांधी सभागार में आयोजित एक बैठक में केंद्र सरकार की अपर विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) मुदिता मिश्रा ने बताया कि मूंज शिल्प ग्राम योजना के तहत आठ राज्यों के आठ गांव का चयन शिल्प पर्यटन ग्राम के रूप में किया गया है जिसमें उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले का महेवा गांव शामिल है।

यह भी पढ़े | Bareilly Minor Girl Molested: यूपी के बरेली में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार.

उन्होंने बताया कि इस गांव में बहुत पुराने समय से बड़ी संख्या में मूंज शिल्प के कारीगर उत्पाद बनाते रहे हैं। इस गांव को विकसित करने की जिम्मेदारी उद्यमिता विकास संस्थान, लखनऊ को दी गयी है।

मिश्रा ने बताया कि इस गांव में परंपरागत व्यवसाय को बढ़ावा दिये जाने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जायेगा। महेवा गांव में सड़कों तथा गलियों को व्यवस्थित ढंग से विकसित किया जायेगा।

यह भी पढ़े | MPSC Exams 2020 Postponed: महाराष्ट्र एमपीएससी परीक्षा को अगली सूचना तक किया गया स्थगित.

उन्होंने बताया कि मूंज शिल्प के कार्य में लगे हुए लोगों को तकनीकी उन्नयन, विपणन, कच्चे माल की व्यवस्था एवं डिजाइनिंग आदि में पारंगत कराते हुए महेवा गांव को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मूंज शिल्प के लिए स्थापित किया जा रहा है।

बैठक में मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने नगर निगम, विद्युत विभाग, पीडब्लूडी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

– राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)