देश की खबरें | डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रदर्शित की जाएगी महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, छह अगस्त आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर की अगली फिल्म “सड़क 2” 28 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रदर्शित होगी।

आलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म के पोस्टर के साथ यह खबर साझा की।

यह भी पढ़े | Congress Leader Saifuddin Soz House Arrest: सैफुद्दीन सोज को लेकर बोली प्रियंका गांधी, उनके साथ कैदी सा व्यवहार कर रही है बीजेपी सरकार.

आलिया ने लिखा, “ ‘सड़क 2’ 28 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर प्रदर्शन के लिए तैयार है।”

यह फिल्म महेश भट्ट की 1991 में निर्देशित पूजा भट्ट और संजय दत्त अभिनीत फिल्म ‘सड़क’ की सीक्वल है।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: कश्मीर के बीजेपी नेताओं में आतंकियों का खौफ, 24 घंटे में चार नेताओं ने पार्टी से तोड़ा नाता.

इस फिल्म के साथ महेश भट्ट लगभग दो दशक बाद निर्देशक की भूमिका में वापसी कर रहे हैं। वह पहली बार अपनी बेटी आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं।

इस फिल्म में पूजा भट्ट और संजय दत्त अपनी भूमिकाओं में ही वापस आ रहे हैं।

इस फिल्म में जीशू सेनगुप्ता, मकरंद देशपांडे, गुलशन ग्रोवर, प्रियंका बोस, मोहन कपूर और अक्षय आनंद भी नजर आएंगे।

इस फिल्म का प्रदर्शन पहले 10 जुलाई को होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के मद्दनेजर इसे डिजिटल मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)