देश की खबरें | महाराष्ट्र: पृथक वास बलात्कार मामले में मंत्री का कड़ी कार्रवाई का वादा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 14 सितंबर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि पुलिस मीरा रोड पृथक केन्द्र बलात्कार मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी और राज्य में महिलाओं पर अत्याचार की किसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महाराष्ट्र विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोरहे ने घटना को लेकर कार्रवाई की अपील की थी, जिसके बाद देशमुख ने ट्विटर पर टिप्पणी की।

यह भी पढ़े | Priyanka Gandhi Attack On Yogi Govt: प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, बोली- नौकरियों पर लगे ग्रहण से युवा हताश, रोजगार विरोधी सरकार से हम लड़ेंगे.

उन्होंने ट्वीट किया, ''ठाणे-ग्रामीण पुलिस मामले की जांच कर रही है। नीलम गोरहे जी, पुलिस जल्द ही कार्रवाई करेगी। राज्य में महिलाओँ पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।''

जून में ठाणे जिले के मीरा रोड पर कोविड-19 पृथक केन्द्र में कथित रूप से एक महिला से बलात्कार के लिये 27 वर्षीय अटेंडेंट को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | रोजगार संकट और निजीकरण को लेकर समाजवादी पार्टी हुई आक्रामक, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन.

निरीक्षक संपत पाटिल ने कहा कि मामला शनिवार को प्रकाश में आया जब 20 वर्षीय पीड़ित ने नवघर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पाटिल ने कहा, ''महिला ने बताया कि जब वह केन्द्र में 11 वर्षीय संबंधी की देखरेख कर रही थी, तब उससे बलात्कार किया गया। ''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)