मुंबई, छह जून महाराष्ट्र में बांधों के रखरखाव और सुरक्षा के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए बृहस्पतिवार को 52 वर्षीय व्यक्ति मंत्रालय (सचिवालय) में लगे सुरक्षा जाल पर उतर गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे निवासी दीपक बच्चे पाटिल दूसरी मंजिल से सुरक्षा जाल पर उतर गया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे वहां से निकाल लिया।
दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के सात मंजिला मुख्यालय के अंदर एक सुरक्षा जाल लगाया गया है, ताकि ऊपरी मंजिलों से कूदकर आत्महत्या करने के प्रयासों को विफल किया जा सके। दरअसल, अतीत में खुदकुशी की कुछ घटनाएं हुई थीं।
अधिकारी ने बताया कि जाल से निकाले जाने के बाद पाटिल ने पुलिस को बताया कि वह सूखा राहत के क्षेत्र में काम करने वाला कार्यकर्ता है और उसे लगता है कि राज्य में बांधों के रखरखाव और सुरक्षा के मुद्दे की अनदेखी की जा रही है।
पाटिल ने पुलिस को बताया कि उसने इस मुद्दे पर पहले भी भूख हड़ताल की थी।
अधिकारी ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY